धनबाद रेल मंडल में ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का आयोजन।
बुधवार, 30 सितंबर 2026
Comment
धनबाद:बुधवार दिनांक 30.09.26 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के चौदहवें दिन धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का आयोजन किया गया | इस अवसर पर रेलवे चिकित्सा टीम द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर सफाई मित्रों के रक्तचाप, ब्लड शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया | साथ ही, सफाई मित्रों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देकर उनके लाभ के प्रति जागरूक किया गया | इस पहल का उद्देश्य सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है |
0 Response to "धनबाद रेल मंडल में ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का आयोजन। "
एक टिप्पणी भेजें