-->
बेलगड़िया में विधायक चंद्रदेव महतो का जनता दरबार, JRDA अधिकारियों को लगाई फटकार

बेलगड़िया में विधायक चंद्रदेव महतो का जनता दरबार, JRDA अधिकारियों को लगाई फटकार




रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी/बेलगड़िया, 19 सितंबर
सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो ने शुक्रवार को बेलगड़िया टाउनशिप में 'जनता दरबार' लगाकर JRDA द्वारा पुनर्वासित लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने बुनियादी सुविधाओं के अभाव, प्रशासनिक उदासीनता और अधिकारों से वंचित रहने की शिकायत विधायक से की।

समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक ने मौके से ही JRDA के उच्च अधिकारियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात कर फटकार लगाई। उन्होंने सभी जायज समस्याओं का शीघ्र और समयबद्ध समाधान करने का कड़ा निर्देश दिया।

इस अवसर पर विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा, "बेलगड़िया टाउनशिप में रह रहे लोग अपने हक और अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। यदि JRDA और संबंधित अधिकारियों द्वारा विस्थापितों को जल्द ही सभी अधिकार और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित नहीं कराई गईं, तो क्षेत्र की जनता के हक और सम्मान के लिए उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।"

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका मुख्य संकल्प है और विस्थापितों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर कई गणमान्य लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में टाउनशिप के नागरिक उपस्थित थे।


0 Response to "बेलगड़िया में विधायक चंद्रदेव महतो का जनता दरबार, JRDA अधिकारियों को लगाई फटकार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4