-->
MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो ने सिंदरी में दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा मांग-पत्र

MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो ने सिंदरी में दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा मांग-पत्र



रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी, 19 सितंबर 2026:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सिंदरी नगर समिति के नेतृत्व में शनिवार को सिंदरी अंचल में MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंदरी नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह ने की, जबकि संचालन नगर सचिव शिवलाल मुर्मू ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि MMDR संशोधन विधेयक के प्रावधानों से मजदूरों, किसानों तथा आम जनता के हितों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से इस विधेयक पर पुनर्विचार करने तथा राज्य के हितों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन के उपरांत झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने सिंदरी के सिटी मैनेजर को राष्ट्रपति के नाम मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र में विधेयक के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने और जनहित व राज्यहित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य सुखलाल मरांडी, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल सेक्रेटरी रामू मंडल, मिहिर मंडल, मलई महतो, अशोक महतो, हरदयाल सिंह, सुजीत सिंह, रोहित मंडल, नाजू सिंह, विकास मंडल, विश्वजीत, शुभंकर मंडल, कृष्ण कुमार, सुशील हेंब्रम, रमेश दत्त, सुनील महतो, सुमन सिंह, विकेश गोराई, राजेंद्र हेमब्रम सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

0 Response to "MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो ने सिंदरी में दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा मांग-पत्र"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4