सिंदरी में ऑल इंडिया एससी/एसटी/बीसी एम्पलॉइज कोऑर्डिनेशन काउंसिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आसनसोल महासम्मेलन के निर्णयों की दी जानकारी
रविवार, 27 सितंबर 2026
Comment
सिंदरी:रविवार को ऑल इंडिया शेड्यूल्ड कास्ट्स / ट्राइब्स एंड बैकवर्ड क्लासेस एम्पलॉइज को-ऑर्डिनेशन काउंसिल की सिंदरी इकाई की प्रेस कॉन्फ्रेंस वाइस-चेयरमैन मदन प्रसाद के आवास पर आयोजित हुई। इसमें 15 सितंबर 2026 को आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में हुए राष्ट्रीय महासम्मेलन में लिए गए निर्णयों और नई कार्यकारिणी के गठन की जानकारी दी गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि आसनसोल महासम्मेलन में 17 यूनिटों के प्रतिनिधि और डेलीगेट्स शामिल हुए थे। इसमें बिहार से आयोग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन में विस्तृत चर्चा के बाद 15 सितंबर 2026 से 14 सितंबर 2028 तक के कार्यकाल के लिए नई वर्किंग कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव में बिधान चंद्र राय को चेयरमैन चुना गया। वहीं खोखन सरदार, मदन प्रसाद , प्रभु नाथ पासवान, उदय कुमार और के.के. दहाटे को वाइस-चेयरमैन बनाया गया है।
एडवोकेट नंदकिशोर मांडलिक को सेक्रेटरी जनरल (एडमिनिस्ट्रेशन), बृजकिशोर राम को सेक्रेटरी जनरल (ऑर्गनाइजेशन) और पवन कुमार रजक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नितीश कुमार पासवान, राजू उरांव, भास्कर सपाट, धर्मेन्द्र कुमार, बसंत कुमार बसपत और सच्चिदानंद यादव को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है।
इस संबंध में सेक्रेटरी जनरल एडवोकेट नंदकिशोर मांडलिक ने दिनांक 17.09.2026 को रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसायटीज एंड नॉन-ट्रेडिंग कॉरपोरेशंस, कोलकाता को पत्र लिखकर निर्वाचित कमेटी को रिकॉर्ड में लेने का अनुरोध किया है।
बताया गया कि फिलहाल मदन प्रसाद सिंदरी इकाई के महासचिव पद पर भी बने रहेंगे, जब तक अगला चुनाव नहीं हो जाता। जल्द ही कमेटी के पदाधिकारी बोकारो, धनबाद और सिंदरी का दौरा करेंगे, जहां आगे की योजनाओं पर चर्चा होगी।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कमेटी के अध्यक्ष त्रिभुवन चौधरी की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर सलाहकार नरसिंह राम, वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र मोहन राम, कृष्णा पासवान और राजू वाल्मीकि सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
0 Response to "सिंदरी में ऑल इंडिया एससी/एसटी/बीसी एम्पलॉइज कोऑर्डिनेशन काउंसिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आसनसोल महासम्मेलन के निर्णयों की दी जानकारी"
एक टिप्पणी भेजें