-->
पाड़ेरकोला-जामकनाली सड़क किनारे झाड़ियों के बीच पेड़ से लटका मिला 40 वर्षीय महिला का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पाड़ेरकोला-जामकनाली सड़क किनारे झाड़ियों के बीच पेड़ से लटका मिला 40 वर्षीय महिला का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

अमड़ापाड़ा :पाड़ेरकोला-जामकनाली सड़क के समीप झाड़ीनुमा जंगल में पेड़ से लटका एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अमड़ापाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान बोहड़ा गांव निवासी होपनी टुडू (40 वर्ष) के रूप में हुई है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को महिला के शव के पास एक झोला मिला, जिसमें बैंक पासबुक और आधार कार्ड बरामद किए गए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मृतका की पहचान होपनी टुडू के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना में पदस्थापित एसआई जगनारायण शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और मामले से जुड़ी आवश्यक जानकारियां जुटाईं।

 *दुमका में पदस्थापित हैं मृतका के पति* 

बताया जाता है कि मृतका के पति झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में दुमका में पदस्थापित हैं। पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

समाचार लिखे जाने तक महिला की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी थी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

0 Response to "पाड़ेरकोला-जामकनाली सड़क किनारे झाड़ियों के बीच पेड़ से लटका मिला 40 वर्षीय महिला का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4