कांग्रेस नेता अजय सिंह का बड़ा बयान - सिंदरी में दुर्गा पूजा के 75वें वर्ष पर पंडालों के पास शराब दुकानों पर रोक लगे, प्रशासन शांति व्यवस्था सुनिश्चित करे।
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Comment
सिंदरी: एक तरफ पूरा सिंदरी शहर दुर्गा पूजा के 75वें वर्ष, यानी प्लेटिनम जुबली का जश्न मनाने की तैयारी में भक्तिमय है, वहीं दूसरी तरफ पंडालों और मंदिरों के बेहद करीब शराब दुकानों के संचालन को लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है।
आज 13 अक्टूबर से नवरात्रि की धूम है और 16 अक्टूबर को षष्ठी से पंडालों के पट खुल जाएंगे, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मां के दरबार में आने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित माहौल मिल पाएगा?
नियम क्या कहते हैं?
झारखंड आबकारी नीति में साफ प्रावधान है कि धार्मिक स्थल, स्कूल और अस्पताल से निर्धारित दूरी के अंदर शराब दुकान संचालित नहीं की जा सकती। इसके बावजूद पूजा पंडालों के आसपास दुकानें खुली रहने से हर साल विवाद की स्थिति बनती है।
पिछले साल क्या हुआ था?
जिला प्रशासन धनबाद द्वारा पिछले वर्षों में दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा के 5 दिनों तक ऐसी दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया जाता रहा है। इस बार भी लोग उसी आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने उठाई आवाज
सिंदरी निवासी कांग्रेस नेता जिला महासचिव अजय सिंह ने जिला दंडाधिकारी, धनबाद को से मांग की है कि पूरे सिंदरी शहर के सभी पूजा पंडालों का भौतिक सत्यापन कराया जाए और नियमानुसार दूरी का उल्लंघन करने वाली दुकानों पर तत्काल कार्रवाई हो। साथ ही पूजा के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों पर दुकानों को बंद रखा जाए।
उन्होंने कहा, "75 साल का जश्न है, यह आस्था का विषय है। जब पंडाल में हजारों महिलाएं अंजलि देंगी, सिंदूर खेला होगा, तो बगल में शराब बिक्री से शांति भंग होने का खतरा है। प्रशासन को पहले से सतर्क होना चाहिए।"
श्री सिंह ने 3 प्रमुख मांगें की है
1. सभी पंडालों के 200 मीटर दायरे में आबकारी नियमों की जांच हो।
2.16 से 21 अक्टूबर तक पूजा अवधि में विशेष बंदी आदेश जारी हो।
3. महिला सुरक्षा के लिए पंडालों के पास पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए।
अब देखना है कि सिंदरी के 75वीं पूजा को ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है।
0 Response to "कांग्रेस नेता अजय सिंह का बड़ा बयान - सिंदरी में दुर्गा पूजा के 75वें वर्ष पर पंडालों के पास शराब दुकानों पर रोक लगे, प्रशासन शांति व्यवस्था सुनिश्चित करे। "
एक टिप्पणी भेजें