दिवंगत पत्रकार मुकेश कुमार सिंन्हा को धनबाद प्रेस क्लब में दी गई श्रद्धांजलि
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद : धनबाद प्रेस क्लब में वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार मुकेश कुमार सिन्हा धनबाद प्रेस क्लब में पत्रकारों के द्वारा शनिवार को
2 मिनट का मौन रखकर एवं उनके फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पत्रकारों के द्वारा उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश कुमार बहुत ही मृदुभाषी एवं सामाजिक रूपी पत्रकार थे। उन्होंने यह भी कहा कि स्वर्गीय मुकेश कुमार अपने पत्रकारिता के अलावा खेल में काफी रुचि रखते थे विशेष कर शतरंज के खेल में उनकी काफी रुचि थी। धनबाद प्रेस क्लब में मीडिया शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सर्वप्रथम उन्हीं के द्वारा कराया गया था। उन्होंने कई बार मीडिया शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन धनबाद प्रेस क्लब में करवाया। स्वर्गीय मुकेश कुमार के बारे में धनबाद प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व महासचिव पंकज कुमार सिन्हा के अलावा इस अवसर पर स्वर्गीय मुकेश कुमार सिन्हा के बड़े भाई अरविंद कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे एवं उनके जीवन प्रकाश डाला। स्वर्गीय मुकेश कुमार सिन्हा करीब 15 वर्षों से किडनी रोग से ग्रसित थे, 15 वर्षों तक किडनी रोगसे लड़ते रहे और अंतत: तक किडनी रोग जीत गया और स्वर्गीय मुकेश कुमार सिन्हा उसे रोग से हार गए, और बैकुंठ धाम स्वर्ग लोक की ओर चल दिए। स्वर्गीय मुकेश कुमार सिन्हा का चले जाना धनबाद के पत्रकारिता एवं धनबाद प्रेस क्लब के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वाले पत्रकारों में धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद, वरिय उपाध्यक्ष शशि भूषण राय, उपाध्यक्ष बलवंत कुमार, उपाध्यक्ष शरद चंद्र पांडे, उपाध्यक्ष अमर कुमार, सचिव संजय चौरसिया उर्फ जेठालाल, सचिव नवीन राय, सचिव चंदन पाल, कार्यकारिणी सदस्य में कन्हैया कुमार, गोपाल प्रसाद, विपिन रजक के अलावा वरिष्ठ पत्रकार पूर्व महासचिव पंकज कुमार सिंन्हा, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, अनुशासन पदाधिकारी कुंवर अभिषेक ,अंबर कलश, महेश पासवान, अमित कुमार विश्वकर्मा, बंटी विश्वकर्मा, शाहिद सहित अन्य पत्रकार गण मौजूद थे।
0 Response to "दिवंगत पत्रकार मुकेश कुमार सिंन्हा को धनबाद प्रेस क्लब में दी गई श्रद्धांजलि "
एक टिप्पणी भेजें