-->
सिंदरी थानेदार का फरमान: पूजा में हुड़दंग नहीं, सिर्फ भक्ति चलेगी

सिंदरी थानेदार का फरमान: पूजा में हुड़दंग नहीं, सिर्फ भक्ति चलेगी


 सिंदरी:त्योहार सिर्फ आस्था का नहीं, प्रशासन की परीक्षा का भी समय होता है। सिंदरी जैसे संवेदनशील औद्योगिक नगर में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने इस बार परीक्षा से पहले ही तैयारी का संकेत दे दिया है।

सोमवार को सिंदरी थाना परिसर में आहूत शांति समिति की बैठक महज औपचारिकता नहीं थी। अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी राजेश कुमार का तेवर स्पष्ट था - उत्सव में उत्साह रहेगा, पर उन्माद नहीं चलेगा।

पिछले वर्षों में पंडालों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, ज्वलनशील साज-सज्जा और बेलगाम डीजे को लेकर उठते सवालों के बीच इस बार थाना प्रभारी ने 18 लाइसेंसी पूजा समितियों के सामने लक्ष्मण रेखा खींच दी।

उनकी बातों में दो संदेश छिपे थे - एक समाज के लिए, दूसरा उपद्रवियों के लिए।

समाज के लिए कहा - "पूजा आपकी है, सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी है। हर पंडाल में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अनिवार्य है। यह सजावट नहीं, जीवन की सुरक्षा है।"

और उपद्रवियों के लिए चेतावनी बेहद साफ थी - "अफवाह फैलाई तो सीधे जेल, अश्लील गानों पर डीजे बजाया तो साउंड सिस्टम जब्त, महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ हुई तो पेट्रोलिंग टीम तत्क्षण कार्रवाई करेगी।"

बैठक में मौजूद एसआई मुकेश हेंब्रम, प्रभुदान कुजूर ,  तथा एएसआई शैलेश कुमार,  की उपस्थिति इस बात का संकेत थी कि इस बार थानेदारी सिर्फ थाना तक सीमित नहीं, पंडाल-पंडाल तक होगी।

बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति  महेन्द्र पांडेय,दिनेश सिंह,प्रजेश सिंह ,अशरफ अंसारी, अमन कुमार, , अमरजीत सिंह, अशोक प्रसाद, अभिषेक कुमार, राजीव तिवारी, धनंजय प्रताप, सज्जन कुमार, अंकित रंजन, डॉ. बिनोद कुमार सिंह, संजय कुमार यादव, अनिल कुमार सिंह, गोपाल महतो, दीपक साव,  अजय मंडल, पवन शर्मा, मो. इरशाद, अक्षय कुमार सिंह, खालिद पाडा पॉल, पंकज प्रसाद सिंह, पार्षद धीरज सिंह, पार्षद गणेश महतो द्वारिका प्रसाद, पी.के. दुबे  उपस्थित रहे 

अंत में थाना प्रभारी ने कहा - "पूजा आपकी, सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी है। सहयोग कीजिए, सिंदरी में शांतिपूर्ण पूजा का उदाहरण पेश कीजिए।"

0 Response to "सिंदरी थानेदार का फरमान: पूजा में हुड़दंग नहीं, सिर्फ भक्ति चलेगी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4