सिंदरी में दो दुकानों लगी भीषण आग, विधायक चंद्रदेव महतो ने लिया जायजा
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Comment
सिंदरी: मंगलवार दिनांक 27/ 10 /2026 को FCI टीन शेड मार्केट में सोमवार को लगी भीषण आग से फास्ट फूड व राजेश इलेक्ट्रॉनिक दुकान जलकर राख हो गया। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो आज टीन शेड मार्केट पहुंचे। जायजा लिया। भुक्तभोगी दुकानदारों से मिले। बताया कि दुकान में रखे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। विधायक चंद्रदेव महतो ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि क्षतिपूर्ति राशि के लिए वरिय अधिकारियों से बात करेंगे। आपदा राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। आज सिंदरी बाजार के दुकानदार भाइयों से मिलने में मुख्य रूप से सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, राजू पांडे, मृत्युंजय प्रसाद, पन्नू लाल यादव, कृष्णा यादव, मंटू मास्टर और सभी दुकानदार भाइयों मौजूद थे।
0 Response to "सिंदरी में दो दुकानों लगी भीषण आग, विधायक चंद्रदेव महतो ने लिया जायजा "
एक टिप्पणी भेजें