नवोदय विद्यालय की समस्याओं को लेकर सक्रिय हुईं उपासना मरांडी, समाधान का दिया भरोसा
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Comment
महेशपुर : झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने शनिवार को जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां और सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम के साथ महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार प्रसाद एवं शिक्षकों से मुलाकात कर शैक्षणिक व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा की।
विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य संजय कुमार प्रसाद ने उपासना मरांडी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान प्राचार्य ने विद्यालय में मौजूद विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। साथ ही विद्यालय परिसर के अंदर सड़क निर्माण की आवश्यकता बताते हुए इस दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
उपासना मरांडी ने विद्यालय प्रबंधन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए जल्द पहल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय की समस्याओं को दूर करने और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
0 Response to "नवोदय विद्यालय की समस्याओं को लेकर सक्रिय हुईं उपासना मरांडी, समाधान का दिया भरोसा"
एक टिप्पणी भेजें