-->
महाप्रबंधक  डिम्पी गर्ग ने प्रधानखांटा-सिंदरी मार्शलिंग यार्ड-सिंदरी टाउन-पाथरडीह-धनबाद रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण।

महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने प्रधानखांटा-सिंदरी मार्शलिंग यार्ड-सिंदरी टाउन-पाथरडीह-धनबाद रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण।




रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक  डिम्पी गर्ग ने रविवार को धनबाद मंडल के प्रधानखांटा-सिंदरी मार्शलिंग यार्ड-सिंदरी टाउन-पाथरडीह-धनबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का मुआयना किया । इस निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य रेल परिचालन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर बनाने के साथ-साथ आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेना था।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने रेल परिचालन, संरक्षा व्यवस्था एवं आधारभूत संरचनाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्रधानखांटा-सिंदरी मार्शलिंग यार्ड के मध्य चल रहे रेल लाइन दोहरीकरण कार्य की प्रगति की उन्होंने समीक्षा की। साथ ही महाप्रबंधक द्वारा सिंदरी मार्शलिंग यार्ड एवं पाथरडीह वैगन डिपो का निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। 

निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  अखिलेश मिश्र सहित धनबाद मंडल एवं मुख्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


   

0 Response to "महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने प्रधानखांटा-सिंदरी मार्शलिंग यार्ड-सिंदरी टाउन-पाथरडीह-धनबाद रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4