लापता झामुमो नेता का धान के खेत में मिला सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा: थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा गांव निवासी झामुमो नेता दिनेश मुर्मू (50) का शव गुरुवार को पुलिस ने सुराजबेड़ा गांव के समीप एक धान के खेत से बरामद किया। वह बीते 30 सितंबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे। शव कई दिनों पुराना होने के कारण काफी हद तक सड़-गल चुका था। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सुराजबेड़ा गांव का एक किसान मवेशियों के लिए घास काटने खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसकी नजर धान के खेत में पड़े सड़े-गले शव पर पड़ी। शव देखते ही किसान घबराकर गांव की ओर भागा और ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने लिट्टीपाड़ा पंचायत के मुखिया शिव टुडू और पुलिस प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौरव कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी विवेक कुमार और सिमलोंग ओपी प्रभारी सुखदेव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेज दिया।
शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी, बेटे और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिछले कई दिनों से परिजन दिनेश मुर्मू की सुरक्षित वापसी की आस लगाए बैठे थे। अचानक शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
0 Response to "लापता झामुमो नेता का धान के खेत में मिला सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी"
एक टिप्पणी भेजें