HURL सिंदरी की CSR पहल - 25 युवाओं को मिला हुनर और रोजगार, CIPET रांची में समापन समारोह
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Comment
सिंदरी: दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) सिंदरी के द्वारा प्रायोजित 04 महीने का निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सिपेट (CIPET) रांची में समापन समारोह सह प्रस्ताव पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
यह प्रशिक्षण मशीन ऑपरेटर - इंजेक्शन मोल्डिंग (MO-IM) ट्रेड में 04-06-2026 से 06-10-2026 तक चला। 01 बैच के 25 छात्रों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे:
HURL सिंदरी के व्यवसाय इकाई प्रमुख गौतम माजी, प्लांट प्रमुख,।
कार्यक्रम की शुरुआत CIPET रांची के निदेशक एवं प्रमुख अवनीत कुमार जोशी के अभिवादन से हुई। उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर प्लेसमेंट प्रभारी शाहनवाज अहमद और प्रशिक्षण प्रभारी मोहम्मद मासूम हैदर भी मौजूद रहे।
सबसे बड़ी उपलब्धि - 100% प्लेसमेंट
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तीर्ण उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देकर उनका मार्गदर्शन करना था। सभी 25 उम्मीदवारों को प्लेसमेंट प्रदान किया गया और सभी ने ऑफर स्वीकार कर लिया है।
उम्मीदवारों का चयन इन प्रतिष्ठित उद्योगों में हुआ:
1. मदरसन लिमिटेड, पुणे (महाराष्ट्र)
2. मंगलम प्लास्टिक्स, रांची (झारखंड)
3. सुब्रोस लिमिटेड, गुरुग्राम
समारोह में सभी छात्रों को पाठ्यक्रम समापन प्रमाण पत्र दिया गया।
0 Response to "HURL सिंदरी की CSR पहल - 25 युवाओं को मिला हुनर और रोजगार, CIPET रांची में समापन समारोह"
एक टिप्पणी भेजें