-->
धनबाद के लिए गौरव।  LIC धनबाद के पूर्व सीनियर मैनेजर आशीष कुमार बने LIC म्यूचुअल फंड के MD & CEO

धनबाद के लिए गौरव। LIC धनबाद के पूर्व सीनियर मैनेजर आशीष कुमार बने LIC म्यूचुअल फंड के MD & CEO






रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:धनबाद के लिए गर्व का क्षण है। धनबाद एलआईसी शाखा में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के रूप में कार्य कर चुके आशीष कुमार ने एलआईसी म्यूचुअल फंड एंड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

उनकी नियुक्ति 26 सितंबर से प्रभावी हुई है। धनबाद से करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से लगातार ऊंचाइयां हासिल की और अब इस शीर्ष पद तक पहुंचकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से धनबाद वासियों में हर्ष का माहौल है।

आशीष कुमार को निवेश, कारोबार संचालन और विपणन के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। MD & CEO बनने से पहले वे इसी कंपनी में मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) के पद पर थे।

इससे पहले वे भारतीय जीवन बीमा निगम के केंद्रीय कार्यालय में चीफ (इन्वेस्टमेंट) और सेक्रेटरी (इन्वेस्टमेंट) जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं।

वे मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से स्नातक और IIM अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम किया है।

0 Response to "धनबाद के लिए गौरव। LIC धनबाद के पूर्व सीनियर मैनेजर आशीष कुमार बने LIC म्यूचुअल फंड के MD & CEO"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4