श्रद्धा और उल्लास के साथ मना गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया सिंदरी गुरुद्वारा, कीर्तन और लंगर में उमड़े श्रद्धालु
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
Comment
Warest patrakaar jaisa news bana degye
सिंदरी (धनबाद)। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिंदरी गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं के साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी मत्था टेककर सुख-शांति और सर्वकल्याण की अरदास की।
प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब को फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था। सुबह 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद आयोजित कीर्तन दरबार में स्थानीय तथा आद्रा से आए भाई जगदीश सिंह के जत्थे ने गुरुवाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। ग्रंथी सरदार बलवीर सिंह ने अरदास कर गुरु नानक देव जी के उपदेशों का संदेश दिया। समागम के बाद श्रद्धालुओं के बीच गुरु का लंगर वितरित किया गया।
शाम को रहरास साहिब के पाठ और आरती के बाद कीर्तन दरबार सजा। रात में गुरुद्वारा परिसर दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। रात 8:15 बजे गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप को सम्मानपूर्वक सुखासन में ले जाया गया। इस दौरान संगत ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद भव्य आतिशबाजी हुई और श्रद्धालुओं के बीच लंगर वितरित किया गया।
कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रधान जसप्रीत सिंह रैनो सहित प्रेम सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, लखजीत सिंह, मोहन सिंह, ओंकार सिंह, हरदीप सिंह, कुलबीर सिंह, हरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह उप्पल, विंकी उप्पल, जगदीश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, घनश्याम ग्रोवर, राघव ग्रोवर, मोहन ग्रोवर, रामदेव पांडेय, हरेंद्र सिंह, सतविंदर सिंह गुरचरण सिंह जसपाल कौर, मनजीत कौर, दविंदर कौर , डा.निशी महतो,रीत कौर, रीता कौर ,सुरेंद्र कौर ,रूपा कौर, हरभजन कौर, प्रीती कौर, सर्वजीत कौर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे ।
0 Response to "श्रद्धा और उल्लास के साथ मना गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया सिंदरी गुरुद्वारा, कीर्तन और लंगर में उमड़े श्रद्धालु"
एक टिप्पणी भेजें