-->
 भाकपा माले नेता विमल रवानी के पिता गाजू रवानी का निधन, विधायक चंद्रदेव महतो ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

भाकपा माले नेता विमल रवानी के पिता गाजू रवानी का निधन, विधायक चंद्रदेव महतो ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि





सिंदरी:सिंदरी क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य और सक्रिय नेता कॉमरेड विमल रवानी के पूजनीय पिता  गाजू रवानी का बीती रात 9 नवंबर को आकस्मिक निधन हो गया।

 निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शुभचिंतक शोकाकुल परिवार के आवास पहुंचने लगे।

विधायक ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

सूचना मिलते ही सिंदरी के विधायक  चंद्रदेव महतो विमल रवानी के आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत गाजू रवानी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहयोग के लिए तैयार हैं।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

शोक व्यक्त करने पहुंचे लोगों में सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, बबलू महतो, दीपक महतो और मंगल महतो प्रमुख रूप से शामिल थे।

इसके अलावा भाकपा माले के गणेश महतो, शीतल दत्ता, हीरालाल मोदक, देवाशीष पांडे, विजय रजक, कृष्णा दा, चंदन भूमिहार, रोहित महतो, आमोद बावरी, रंजीत महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

क्षेत्र में शोक का माहौल

गाजू रवानी के निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं। देर शाम तक उनके आवास पर लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा।


0 Response to " भाकपा माले नेता विमल रवानी के पिता गाजू रवानी का निधन, विधायक चंद्रदेव महतो ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4