-->
छठ ही एकमात्र पर्व, जिसमें सूर्य देव के होते हैं साक्षात दर्शन" : अभिषेक सिंह

छठ ही एकमात्र पर्व, जिसमें सूर्य देव के होते हैं साक्षात दर्शन" : अभिषेक सिंह

सिदरी (धनबाद), 15 नवंबर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सिंदरी के ऐतिहासिक सात तालाब छठ घाट पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला

कार्यक्रम का शुभारंभ जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने पंडाल का फीता काटकर किया। इसके पश्चात उन्होंने पंडाल में स्थापित सूर्य देव की प्रतिमा को माला पहनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ घाट पर उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने 'जय छठी मैया' के जयकारे लगाए।


इस अवसर पर महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा, "अन्य देवताओं की हम मात्र कल्पना करके पूजा करते हैं, किंतु छठ ही एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें भक्त सूर्य देव के साक्षात दर्शन कर अर्घ्य अर्पित करता है। यही इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है।"


घाट पर निर्मित पंडाल में सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य देव की प्रतिमा स्थापित की गई है, 


74 वर्षों से चली आ रही है परंपरा


जनता मजदूर संघ, सिंदरी के सचिव वेद प्रकाश ओझा के अनुसार, सात तालाब में वर्ष 1952 से अनवरत छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी घाट की सुरक्षा और देखरेख की संपूर्ण जिम्मेदारी ओझा ने अपनी टीम के साथ संभाली है।


संध्या अर्घ्य के दौरान व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरा घाट दीपों की रोशनी और छठ के पारंपरिक गीतों से भक्तिमय हो उठा। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन होगा।


क्या है छठ महापर्व ?

छठ लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व है, जो सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इसमें व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य होता है। मान्यता है कि छठ व्रत से संतान की लंबी आयु, परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस पर्व में न कोई पंडित होता है, न पुरोहित, भक्त स्वयं सूर्य देव को अर्घ्य देता है। इसलिए इसे लोक का पर्व कहा जाता है।

0 Response to "छठ ही एकमात्र पर्व, जिसमें सूर्य देव के होते हैं साक्षात दर्शन" : अभिषेक सिंह"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4