-->
HURL बरौनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

HURL बरौनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद/बरौनी:03 नवंबर: एचयूआरएल बरौनी में मंगलवार को  एडमिन कॉन्फ्रेंस हॉल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीयूएच  नितिन सक्सेना और श्रीमती सक्सेना मौजूद रहे।

इस अवसर पर कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिजन और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सप्ताह भर चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के साथ ही एचयूआरएल बरौनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह सप्ताह ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित था।

प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।


0 Response to "HURL बरौनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4