सिंदरी:अमरनाथ तिवारी ने , SSC में ऑल इंडिया 38वीं रैंक हासिल कर बने वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी सिंदरी के रोहराबांध, RK 1-164 निवासी अमरनाथ तिवारी ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 में ऑल इंडिया 38वीं रैंक हासिल कर पूरे सिंदरी और धनबाद जिले का नाम रोशन कर दिया है।
अमरनाथ तिवारी के पिता तेज नारायण तिवारी और माता शशिकला देवी हैं। उनका चयन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के अंतर्गत केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो में वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद पर हुआ है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री मनोज मिश्रा एवं सिंदरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह ने उनके रोहराबांध, RK 1-164 स्थित आवास पर पहुंचकर अंगवस्त्र, उपहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि कुमार और वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने अमरनाथ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
नेताओं ने विश्वास जताया कि अमरनाथ तिवारी अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे और देश की राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
अमरनाथ तिवारी की इस उपलब्धि से पूरे सिंदरी एवं धनबाद क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
0 Response to "सिंदरी:अमरनाथ तिवारी ने , SSC में ऑल इंडिया 38वीं रैंक हासिल कर बने वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी"
एक टिप्पणी भेजें