अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही बस खाई में गिरी, 10 की मौत कई घायल
रविवार, 16 जुलाई 2017
Comment
जम्मू संवाददाता
अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही बस हादसे का शिकार हो गई है।जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के पास बस खाई में गिर गई है.। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। और कई घायल हैं.।बस जम्मू से पहलगाम जा रही थी। पुलिस और रामबन प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इससे पहले पिछले सोमवार को ही जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था।हमले में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. बाइक पर आए दो आतंकियों ने ही इस हमले को अंजाम दिया।अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी।
0 Response to "अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही बस खाई में गिरी, 10 की मौत कई घायल"
एक टिप्पणी भेजें