-->
मीरा कुमार के हारने के बाद भी विपक्षी एकता की जीत होगी: हेमंत

मीरा कुमार के हारने के बाद भी विपक्षी एकता की जीत होगी: हेमंत

रांची निज संवाददाता

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए प्रत्याशी मीरा कुमार के हारने के बाद भी विपक्षी एकता की जीत होगी। हेमंत सोरेन आज राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के बाद पत्रकारों से अनौचारिक बातचीत कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव में आंकड़ों से हार जीत तय होती है, लेकिन यह चुनाव विपक्षी एकता के लिए एक बड़ी जीत मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच आपसी समन्वय और एकता और अधिक मजबूत होगी। हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी पार्टी की यह कोशिश होगी कि आगे भी यह एकजुटता कायम रहे।

0 Response to "मीरा कुमार के हारने के बाद भी विपक्षी एकता की जीत होगी: हेमंत"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4