-->
राष्ट्रपति चुनाव: सभी 81 सदस्यों ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

राष्ट्रपति चुनाव: सभी 81 सदस्यों ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

रांची, निज संवाददाता

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज झारखंड विधानसभा सचिवालय में बनाये गये मतदान केंद्र में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच वोट डाले गये।
विधानसभा स्थित मतदान केंद्र में सबसे पहले नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं एनडीए के सभी विधायक एक साथ मतदान करने पहुंचे थे और कतारबद्ध होकर मतदान किया।
इसके साथ ही यूपीए खेमे के विधायकों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर एक बजे तक पक्ष-विपक्ष के सभी 81 सदस्यों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया गया।

0 Response to "राष्ट्रपति चुनाव: सभी 81 सदस्यों ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4