-->
वायरल खबर: 31 जुलाई से बंद हो जाएंगे PNB बैंक के ये ATM CARD

वायरल खबर: 31 जुलाई से बंद हो जाएंगे PNB बैंक के ये ATM CARD


वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि 31 जुलाई के बाद PNB अपने सभी माइस्ट्रो एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर देगा।

दावा:-

31 जुलाई के बाद PNB अपने सभी माइस्ट्रो एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर देगा। वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि जिनके पास PNB का माइस्ट्रो एटीएम कार्ड है वो 31 जुलाई तक ब्रांच जाकर चेंज करा लें। बैंक बिना किसी चार्ज के माइस्ट्रो कार्ड लेकर चिप वाला कार्ड दे देगा। ऐसा ना करने पर 1 अगस्त से इन्हें ब्लॉक कर दिया जाएगा। बैंक की तरफ से ऐसा मैसेज कार्ड की सिक्योरिटी को देखते हुए कस्टमर्स को भेजा गया है।

सच्चाई:-

मैसेज में कार्ड बदलवाने की बात तो सच है, लेकिन 31 जुलाई के बाद माइस्ट्रो कार्ड बदले जा सकेंगे।

सबूत ::-

हमने पीएनबी की साइट सर्च की। लेकिन वहां इससे जुड़ा कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला। इस बारे में जब PNB के एमपी-सीजी हेड एल. के. मल्होत्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि आरबीआई एडवाइजरी में 31 दिसंबर 2018 तक ऐसे कार्ड को रिप्लेस करके नए ईमवी चिप बेस्ड कार्ड कस्टमर्स को देने की बात कही गई थी। इसी के तहत PNB ने कस्टमर्स को ब्रांच जाकर 31 जुलाई तक माइस्ट्रो कार्ड को चिप वाले कार्ड से एक्सचेंज करने की सलाह दी है। इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा।
31 जुलाई के बाद ऐसे कार्ड ब्लॉक होने की बात सही नहीं है। इसके बाद भी लोग माइस्ट्रो कार्ड चेंज कर सकेंगे। लेकिन बैंक चाहता है कि सेफ्टी के लिए लोग जल्द से जल्द कार्ड चेंज करा लें

0 Response to "वायरल खबर: 31 जुलाई से बंद हो जाएंगे PNB बैंक के ये ATM CARD"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4