पुलिस की पिटाई से अभियुक्त के मौत, शिवसेना ने निकाली भड़ास
साहिबगंज, निज संवाददाता
राजमहल में पुलिसिया पिटाई से मौत होने पर शिव सेना ज़िला प्रमुख मुरलीधर तिवारी ने पुलिस कर्मियों पर जमकर निशाना साधा। श्री तिवारी ने कहा कि पुलिस जनता की सेवक होती है, अगर कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उसको सजा देने का हक़ न्यायालय को होता है लेकिन पुलिस ने आरोपी को टॉर्चर कर मौत के घाट उतार दिया , ऐसी पुलिसिया हरकत से आम जनता के दिल मे पुलिस, कानून के प्रति हिटलरशाही से जनता में डर उत्पन्न हो गया है। साथ ही श्री तिवारी ने यह भी कहा कि ऐसी पुलिसिया हरकत से आरोपी पुलिसकर्मी पर केवल सस्पेंड की कारवाई से शिवसेना खुश नही है, झारखंड सरकार से थाना प्रभारी एवं अनुसधान कर्ता पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर पत्र लिखेगी तथा मानवाधिकार आयोग से भी मिलेगी और जरुरत पड़ने पर आन्दोलन भी करेगी।
क्या है मामला:-
राजमहल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव में विगत कुछ दिन पहले एक नाबालिग युवती के हत्या मामले में संलिप्त उसी गांव के अभियुक्त मंटु शेख को जब राजमहल थाना पकड़ कर थाने लाई और जब इस कांड के सिलसिले में पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ एवं मारपीट की तो युवक की स्थिति गंभीर हो गई। उधर अभियुक्त की स्थिति गंभीर होता देख राजमहल थाना के प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने इसे आननफानन में इलाज हेतु रात के 12:15 बजे राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में लेकर पहुंचे तो अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने इसे बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मगर रास्ते मे ही युवक की मौत हो गई।
0 Response to "पुलिस की पिटाई से अभियुक्त के मौत, शिवसेना ने निकाली भड़ास"
एक टिप्पणी भेजें