-->
लातेहार में उग्रवादी संगठन टीपीसी का एरिया कमांडर चेतन यादव गिरफ्तार

लातेहार में उग्रवादी संगठन टीपीसी का एरिया कमांडर चेतन यादव गिरफ्तार

लातेहार, निज संवाददाता

पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उग्रवादी संगठन टीपीसी के एरिया कमांडर चेतन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। चेतन यादव किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर लातेहार थाना क्षेत्र के गुरगु गांव में विचरण करने की सूचना मिली थी।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार एसपी के निर्देश के बाद एक टीम गठित की गई और तलाश शुरु की गई। लेकिन पुलिस को आते  देखकर उग्रवादी भाग कर छुप गया। लेकिन पुलिस के साथ उसकी आंख-मिचौली का खेल ज्यादा तक नहीं चल पाया और अंतत: पुलिस के हाथो पकड़ा गया।
वहीं गिरफ्तार उग्रवादी ने पुलिस के समक्ष कई राज बताये हैं। गिरफ्तार उग्रवादी पर जिले के कई थाना क्षेत्रो में दर्जनों घटनाओं में वांछित था, जिसे पुलिस लम्बे समय से तलाश कर रही थी।
पुरे मामले में लातेहार एसडीपीओ  ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई और उसको गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादी द्वारा पुलिस के समक्ष खोले गये राज के आधार पर छानबीन की जा रही है ।

0 Response to "लातेहार में उग्रवादी संगठन टीपीसी का एरिया कमांडर चेतन यादव गिरफ्तार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4