-->
चाईबासा के मझगांव में मिली बुजुर्ग की लाश, जांच में जुटी पुलिस

चाईबासा के मझगांव में मिली बुजुर्ग की लाश, जांच में जुटी पुलिस

चाईबासा संवाददाता

चाईबासा मझगांव क्षेत्र में सुबह-सुबह दहशत फैल गई। यहां +2 आदर्श उच्च विद्यालय मझगांव स्कूल के पीछे स्थित आम पेड़ के नीचे एक लावारिश लाश की सूचना मिली। घटना रविवार की सुबह 9.00 बजे की है।
इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी आनन्द किशोर प्रसाद को ग्रामीण मुण्डा रघुनाथ पाठ पिगुवा ने सूचना दी और बताया कि एक लगभग 75 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश पड़ी है।
थाना प्रभारी आनन्द किशोर प्रसाद ने एएसआई टिमरु उरांव व कर्मचारियों के संग घटना स्थल पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि लाश को देखकर ऐसा प्रतित होता है कि वर्षा से भींगने व कमजोरी के कारण ठंड से मृत्यु हुई है। पोस्‍टमार्टम के बाद भी सही तथ्‍य का पता चलेगा।

0 Response to "चाईबासा के मझगांव में मिली बुजुर्ग की लाश, जांच में जुटी पुलिस"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4