पाकुड़ सिविल एसडीओ ने छापेमारी कर किया आठ ट्रक जप्त
रविवार, 16 जुलाई 2017
Comment
पाकुड़, संवाददाता।
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एसडीओ जितेंद्र कुमार देव ने नगर थाना के भगत सिंह चौक के निकट से आठ ओवर लोडेड ट्रक को जप्त किया। छापेमारी के दौरान आठ ट्रक के चालान सहित कागजात की मांग की गई तो चालको द्वारा नही दिखाया गया। आठ ट्रकों में छमता से अधिक चिप्स लदे हुऐ थे। छापेमारी के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पाकुड़ सिविल एसडीओ जितेंद्र कुमार देव ने कहा किसी भी सूरत में सरकार की राजस्व की चोरी नहीं करने दी जायेगी।
0 Response to "पाकुड़ सिविल एसडीओ ने छापेमारी कर किया आठ ट्रक जप्त"
एक टिप्पणी भेजें