
आज का राशिफल जाने
29 जुलाई 2017 शनिवार
नन्द किशोर कौशल
ज्योतिष लेखक, ज्योतिष एवं वास्तु परामर्ष
आज का राशिफल
मेष :- आज कामकाज में अच्छा लाभ होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
वृषभ :- पढ़ाई में रूचि बनी रहेगी। यात्राएं हो सकती है। घर-परिवार में मांगलिक समारोह का आयोजन हो सकता है। वाद-विवाद से बचें।
मिथुन :- आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढ़ेगी। कामकाज में मन नहीं लगेगा।
कर्क :- आज कामकाज में लाभ की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में किसी से अनबन होने से मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सिंह :- घर या परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। फास्ट फूड खाने से बचें। आज जो कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मित्रो के साथ धूमने.फिरने का प्लान बन सकता है।
कन्या :- आज परिवार का सुख अच्छा बना रहेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
तुला :- घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। कामकाज में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। गलत काम में अपना धन निवेष न करें।
वृश्चिक :- आज के दिन घर-परिवार या किसी मित्र-रिश्तेदार के यहां किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होंगे। लोगों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। आज के दिन आप जो भी काम करोगे उसमें सफलता मिलेगी। पढ़ाई में मन लगेगा।
धनु :- परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते है।
मकर :- कामकाज में परिश्रम के अनुसार ही धन-लाभ होगा। बेवजह किसी से मतभेद होने के कारण परेशानियां उत्पन्न होंगी। घर में तनावभरा माहौल बना रहेगा।
कुंभ :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर-परिवार में कोई मांगलिक समारोह होगा। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य के संबंध में कुछ दिक्कत हो सकती है। खर्चो की अधिकता बनी रहेगी।
मीन :- कामकाज में भाग्य का साथ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
0 Response to "आज का राशिफल जाने"
एक टिप्पणी भेजें