
फिर मानवता हुई शर्मसार , काम दिलवाने के नाम पर दोस्त को लूटा
राँची, संवाददाता:
मानवीयता को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। पिछले तीन दिनों से एक अज्ञात मोरहाबादी मैदान के आस-पास भटकते देखा गया। इसी दौरान शनिवार सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार की नजर उस अज्ञात पर पड़ी। उन्होंने उस रोते-बिलखते अज्ञात से उसके बारे में जानकारी ली। उसने अपना नाम नितिन बताया। उसने बताया कि वह रामगढ़ राँची रोड़ का निवासी है और वहीं किसी होटल में भी काम करता है। तीन दिन पूर्व उसके एक दोस्त ने काम दिलाने के बहाने राँची लेकर आया था। उसने नितिन से कुछ खाने के सामान के लिए तीन सौ रुपए भी ले लिए। जिस कारण से नितिन पिछले दो दिनों से आसमान के नीचे भूखे पेट सोने को मजबूर हुआ। वहीं अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह जब उनकी नजर नितिन पर पड़ी, तो उन्होंने उसे कुछ पैसे देते हुए, उसे राँची रोड़ की गाड़ी पर बैठा दिया। उन्होंने यह कार्य मानवीय हित को ध्यान में रखते हुए किया है।
0 Response to "फिर मानवता हुई शर्मसार , काम दिलवाने के नाम पर दोस्त को लूटा"
एक टिप्पणी भेजें