झारखंड पुलिस में बंपर नियुक्ति : झारखंड पुलिस में दारोगा भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सामान्य से लेकर एससी एसटी के लिए अलग अलग उम्र सीमा निर्धारित, आज ही करे आवेदन
झारखंड पुलिस में 2971 दारोगाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 2483 दारोगा, 488 विशेष शाखा के लिए दारोगा पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा 48 सार्जेंट की भी भर्ती की जाएगी। दारोगा भर्ती के लिए झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को विज्ञापन जारी कर दिया। इसमें 150 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ऑनलाइन आवेदन की अवधि 15 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक रहेगी। परीक्षा शुल्क का भुगतान 14 अगस्त किया जा सकेगा। दारोगा भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा अगस्त या सितंबर में होने की संभावना है। वहीं मुख्य परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी।
आयु सीमा :
जारी विज्ञापन के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना एक अगस्त 2017 को आधार मानकर होगी। अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष, एसटी/एससी के लिए अधिकतम और न्यूनतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
चार चरणों में परीक्षा :
दारोगा भर्ती में इस बार पीटी भी होगा। इसमें सफल होनेवाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। उसके बाद शारीरिक जांच और चिकित्सीय परीक्षा होगी। परीक्षा शुल्क 460 रुपए होगा। वहीं एसटी/एससी के लिए परीक्षा शुल्क 115 रुपए है।
2012 में हुई थी दारोगा भर्ती :
इसके पहले झारखंड में 2012 में दारोगा भर्ती हुई थी। उस समय सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम 35 वर्ष, ओबीसी के लिए अधिकतम 38 वर्ष, एसटी/एससी के लिए अधिकतम 40 वर्ष उम्र सीमा रखी गई थी। वर्ष 2008 में नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था और 2012 में परिणाम आया। उम्र सीमा कम होने के कारण उस समय जो वंचित रह गए थे वे इस बार भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
0 Response to "झारखंड पुलिस में बंपर नियुक्ति : झारखंड पुलिस में दारोगा भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सामान्य से लेकर एससी एसटी के लिए अलग अलग उम्र सीमा निर्धारित, आज ही करे आवेदन"
एक टिप्पणी भेजें