मानदेय देने की हुई मांग
लातेहार , निज प्रतिनिधि:
आॅगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की आठ माह से मानदेय का भुगतान नही हुआ है,
चंदवा सहित लातेहार जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं एंव सहायिकाओं की आठ माह से बकाए मानदेय की भुगतान तत्काल कराने की मांग माकपा ने उपायुक्त से की है, पार्टी के लातेहार जिला सचिव अयुब खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रखंड के आॅगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मानदेय का भुगतान नही होने से उनकी स्थिति बद से बदतर हो गई है, जीवन यापन मे परेशानी हो रही है, अर्थाभाव मे उनके लड़कियों और लड़कों की शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है,
देर शाम तक सेविकाओं और सहायिकाओं का कार्य प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय मे रहने से उनहें काफी असुविधा होती है, ग्रामीण सुदूरवर्ती छेत्र के सेविका और सहायिका को घर जाने के लिए वाहन की समस्या हो जाती है, वाहन मिलने पर भी उनहें घर पहुंचने मे रात हो जाती है, जिनहें वाहन नही मिल पाता है वे शहर मे ही अपने रिस्तेदारों के यहां रह जाते है, जिनके शहर मे रिस्तेदार नही है उनहें परेशानी हो जाती है, पार्टी ने आठ माह के बकाया मानदेय का भुगतान व उपरोक्त समस्याओं का निदान शीघ्र कराने की मांग की है,
0 Response to "मानदेय देने की हुई मांग"
एक टिप्पणी भेजें