-->
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा!

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा!

पटना, संवाददाता।

बिहार में सियासी खींचतान के बीच अखिरकार बुधवार को महागठबंधन टूट गया। शाम पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायकों, सांसदों और दूसरे नेताओं की बैठक बुलाई। बैठक के बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इस्तीफा देने के बाद नीतीश ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने महागठबंधन को बनाए रखने का पूरा धर्म निभाया है। जनता के हित में काम किया और लगातार बिहार के लिए काम करने की कोशिश की।

इसके बाद भी जो माहौल बना उसमें काम करना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने तेजस्वी से इस्तीफा नहीं मांगा, लेकिन लालू और तेजस्वी से यही कहा कि जो भी आरोप लगे हैं, उसे साफ करें। स्पष्टीकरण करना बहुत जरूरी है, लेकिन वो भी नहीं हो पा रहा है। तेजस्वी पर आरोपों से गलत धारणा बन रही है। उन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर ही इस्तीफा दिया है।

दरअसल, बुधवार सुबह लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी ने साफ कर दिया था कि नीतीश कुमार ने उनसे इस्तीफा नहीं मांगा है। इसके बाद नीतीश ने खुद ही इस्तीफा दे दिया। इस खबर के बाद बिहार में महागठबंधन को लेकर लगाए जा रहे कयासों को और हवा मिल गई है।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने पार्टी विधायकों और नेताओं की यह बैठक 28 जुलाई को बुलाई थी। मगर, आरजेडी का रुख देखते हुए नीतीश ने बुधवार शाम को ही बैठक बुला ली। इससे पहले 11 जुलाई को भी नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर जेडीयू की बैठक बुलाई गई थी।

0 Response to "बिहार सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा!"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4