-->
बिहार के CM नीतीश कुमार ने दिया इस्‍तीफा, आगामी व्‍यवस्‍था तक बने रहेंगे पद पर

बिहार के CM नीतीश कुमार ने दिया इस्‍तीफा, आगामी व्‍यवस्‍था तक बने रहेंगे पद पर


पटना, संवाददाता:-

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने चल रहे सियासी सरगर्मी के बीच इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने यह साफ कर दिया कि किसी भी कीमत पर वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से समझौता नहीं कर सकते हैं।
यही वजह है कि जब राजद विधानमंडल दल की बैठक के बाद अंतिम रूप से तय हो गया कि डिप्‍टी सीएम तेजस्वी यादव इस्‍तीफा नहीं देंगे तो उन्होंने खुद इस्तीफा दे दिया।
राजभवन के बाहर मीडिया से नीतीश ने कहा कि राज्यपाल महोदय ने इस्तीफा स्वीकार किया है और आगामी व्यवस्था तक पद संभालने को कहा है। आगे क्या होगा, कब होगा, कैसा होगा यह भविष्य पर छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने ये पार्टी विधायकों और नेताओं की ये बैठक 28 जुलाई को बुलाई थी, लेकिन राजद का रुख देखते हुए नीतीश ने बुधवार शाम को ही बैठक बुला ली।
इससे पहले 11 जुलाई को भी नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर जेडीयू की बैठक बुलाई गई थी। उस बैठक में इस बात की मांग उठी थी कि तेजस्वी यादव, जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। लेकिन राजद और राजद अध्‍यक्ष दोनों इस्तीफा न देने पर अड़े रहे।
जेडीयू की बैठक से पहले ही आरेजडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत उनके बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश ने उनसे न ही इस्तीफा मांगा है और न ही भ्रष्टाचार के आरोपों पर कोई सफाई मांगी है।

वहीं लालू यादव ने कहा था कि हमने पांच साल के लिए नीतीश कुमार को सीएम बनाया। उन्हें सरकार चलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। अब जो करना है, वही करेंगे।
*राजभवन के बाहर मीडिया से ये बोले नीतीश*
हमने गठबंधन धर्म का पालन किया। बुनियादी ढांचे का विकास हुआ, चुनाव में जो वादे किए, उस दिशा में काम करने की कोशिश की। हर जिले में योजनाओं का क्रियान्वयन करने की कोशिश की। शराबबंदी कर सामाजिक परिवर्तन की कोशिश की।
इस माहौल में मेरे लिए काम करना और नेतृत्व संभालना संभव नहीं है। हमने किसी का इस्तीफा नहीं ‍मांगा। लालू जी से भी बात होती रही है। हमने यही कहा कि जो भी आरोप लगे उन पर सिर्फ सफाई की बात कही।
हमने अपनी तरफ से गठबंधन धर्म का पालन किया। ऐसे माहौल में काम करना संभव नहीं था। हमने राहुल जी से भी बात की। यह संकट नहीं है, अपने आप ला गया है। हमने इंतजार किया, लेकिन जब लगा कि वे इस स्थिति में कुछ नहीं कर रहे हैं तो मैंने अंतरात्मा की आवाज पर फैसला किया।
*नीतीश बोले, मैंने खुद रास्‍ता छोड़ा*
नोटबंदी का मसला आया तो हमने उसका समर्थन किया। हमने उस वक्त साफ कहा था कि बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए। धन संपत्ति गलत तरीके से अर्जित करना क्या प्रवृत्ति है।
हम इस तरह की बात करते रहे, मेरा रास्ता यह रहा। कई गठबंधन और विपक्षी एकता के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन विपक्षी एकता का कोई एजेंडा होना चाहिए।
अभी राष्ट्रपति महोदय के चुनाव के वक्त पर हमने कहा कि वो बिहार के गर्वनर रहे और अच्छा काम किया। ऐसी परिस्थिति में जब यह वातावरण बन गया तो मुझे लगा कि सोच का दायरा अलग है।
सिर्फ रिएक्टिव एजेंडा से काम चलने वाला नहीं है। हम अगर स्टैंड नहीं लेंगे तो यह बिहार की जनता के लिहाज से गलत होगा, ऐसी स्थिति में मैंने तय किया कि मैं सरकार नहीं चलाऊंगा।
अब कोई रास्ता नहीं है तो विवाद नहीं करूंगा, इसी के चलते मैंने खुद ही रास्ता छोड़ दिया।

0 Response to "बिहार के CM नीतीश कुमार ने दिया इस्‍तीफा, आगामी व्‍यवस्‍था तक बने रहेंगे पद पर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4