-->
सगाई के दिन युवक को अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स में भर्ती

सगाई के दिन युवक को अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स में भर्ती

रांची, प्रतिनिधि

रांची के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने आज मंगलवार की सुबह एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। युवक की आज मंगलवार को सगाई होने वाली थी।
सदर पुलिस उपाधीक्षक विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गौस नगर इलाके में आज सुबह गोलीबारी की घटना में कुरैशी नगर निवासी अकबर को अपराधियों ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है और प्रारंभिक छानबीन में पुरानी दुश्मनी की वजह से गोलीबारी की संभावना व्यक्त की गयी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुटी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के ही कुरैशी नगर के रहने वाला अकबर आज मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे अपने घर से किसी काम के लिए निकला और चाय पीने के लिए एक दुकान की ओर जा रहा था, उसी वक्त दो युवकों ने उसे कोई काम करने का कहा, लेकिन अकबर ने सगाई का हवाला देकर आज किसी तरह का काम करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद अपराधी उसे खेत की ओर ले गये और वहां गोली मार दी।
अकबर को हाथ में गोली लगी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं अपराधी घटना के बाद फरार हो गये। पुलिस अकबर और गोली चलाने वाले आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी जांच-परख रही है।

0 Response to "सगाई के दिन युवक को अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स में भर्ती"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4