ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास बदलेगी तस्वीर: राजेश शुक्ल
रांची निज संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा राज्य में 26 जलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किए जाने का स्वागत किया है। जिसकी लागत 1050 करोड़ रुपये है। इससे नदियों में पानी ट्रीटमेंट कर घर-घर तक पाईप लाईन से पानी की आपूर्ति हो सकेगी। श्री शुक्ल ने कहा है कि राज्य सरकार के इस सराहनीय प्रयास से 600 गांव में जलापूर्ति योजना पर काम रामगढ़, धनबाद, चाईबासा एवं बोकारो में आरंभ की जा रही है, जिससे स्वच्छ पानी इन गांवों के लोगों को मिल सकेगा। जिसका लाभ 10 लाख से ज्यादा लोग उठा सकेंगे।
शुक्ल ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रेरक नेतृत्व में राज्य सरकार ने पहले ही राज्य में जलाशयों, तालाबों के नवनिर्माण, जीर्णोद्धार के अतिरिक्त कनहर एवं सोन नदियों से पाईप द्वारा पानी की आपूर्ति तथा गैर ऊर्जावान क्षेत्र में सोलर आधारित पम्पसेट वितरण की योजना पर कार्य करना शुरु किया था, जिसका लाभ अब मिलने लगा है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने तथा रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से मनरेगा में चार लाख डोभा निर्माण, ग्रामीण पथों के अनुरक्षण एवं जीर्णोद्धार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 6000 किमी ग्रामीण सड़क निर्माण, राज्य सम्पोषित योजना से 2000 किमी ग्रामीण सड़क निर्माण एवं 150 लम्बे पुल-पुलिया के निर्माण पर राज्य सरकार पहले से ही कार्य कर रही है। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पाईप लाईन द्वारा प्रत्येक घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।
0 Response to "ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास बदलेगी तस्वीर: राजेश शुक्ल"
एक टिप्पणी भेजें