बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रही महिला की हुई मौत
रविवार, 16 जुलाई 2017
Comment
बासुकीनाथ संवाददाता
बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य मार्ग पर घोरटोपी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में मधेपुरा जिला अंतर्गत आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय रंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आनन फानन में रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुमका रेफर कर दिया गया। दुमका सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति अंबिका मंडल के साथ बाइक पर सवार होकर बासुकीनाथ से पूजा करके अपने घर वापस लौट रही थी
0 Response to "बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रही महिला की हुई मौत"
एक टिप्पणी भेजें