-->
चीन अपनी सोच को बदले भारत 1965 वाला भारत नही:- मंत्री विपुल गोयल

चीन अपनी सोच को बदले भारत 1965 वाला भारत नही:- मंत्री विपुल गोयल

चीन अपनी सोच को बदले भारत 1965 वाला भारत नही 2017 का भारत है जिसका नेतृत्व 56 इंच का सीना रखने वाले मोदी जी के हाँथो में है, मंत्री विपुल गोयल।

संवाददाता, विक्रम भारद्वाज की विशेष रिपोर्ट

चीन भारत को किसी भी तरह कमजोर न समझे अब भारत 1965 वाला भारत नहीं है यह 2017 का भारत है  और अब इस देश का नेतृत्व प्रधान मंत्री मोदी जी का हांथो में है जो 56 इंच का सीना रखते है  और भारत अब किसी से भी कमजोर नहीं है  इसलिए चाइना अपनी सोच को बदल दे। यह कहना है हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल का। मंत्री गोयल  फरीदाबाद की इंदिरा कॉलोनी में 75 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराने के लिए पहुंचे थे । इस मौके पर लोगों ने मंत्री के तिरंगा झंडा फहराने के कार्यकर्म से प्रेरणा पाकर अपने घर की छतों पर तिरंगा झंडा लगाया। मंत्री ने इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। दिखाई दे रहा नजारा फरीदाबाद की इंदिरा कॉलोनी का है जहां हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल 75 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराने आए हैं। मंत्री ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घर की छतों पर तिरंगा लगाने की प्रेरणा भी दी। मंत्री विपुल गोयल की माने तो उन्होंने इससे पहले फरीदाबाद के टाउन पार्क में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया था। उन्होंने कहा की की तिरंगा झंडा हमें देश भक्ति से ओतप्रोत हो कर देश सेवा करने की प्रेरणा भी देता है। और भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के मन में देश के प्रति प्यार और सेवाभाव होना ही चाहिए।वही मंत्री विपुल गोयल ने चीन को जवाब देते हुए कहा की चीन भारत की किसी भी तरह कमजोर न समझे अब भारत 1965 वाला भारत नहीं है यह 2017 का भारत है  और अब इस देश का नेतृत्व प्रधान मंत्री मोदी जी का हांथो में है जो 56 इंच का सीना रखते है  और भारत अब किसी से भी कमजोर नहीं है भारत दुनियां का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है। इसलिए चाइना अपनी सोच को बदल दे।

बाईट- विपुल गोयल, मंत्री हरियाणा सरकार

वीओ- कार्यक्रम के आयोजक की माने तो आज मंत्री विपुल गोयल ने उनकी कॉलोनी में 75 फुट ऊंचा झंडा लहराया है और हमने अपनी छतों पर तिरंगा झंडा भी लहराया है। उनकी माने तो मंत्री फरीदाबाद प्रदेश के लिए कुछ ना कुछ सबसे अलग हटकर करते रहते हैं जिसके लिए शहरवासी उनके धन्यवादी है।

बाईट- यशपाल चौहान ,आयोजक।

0 Response to "चीन अपनी सोच को बदले भारत 1965 वाला भारत नही:- मंत्री विपुल गोयल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4