
क्या कहती है आपकी राशि
20 अगस्त 2017
आज का राशिफल।
नन्द किशोर कौशल।
ज्योतिषाचार्य।
मेष :- आज परिवार के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी।
वृषभ :- आपको मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। आप समझदारी से अपने जीवन को सुखमय बनाने का प्रयास करेंगे। धन संचय करेंगे।
मिथुन :- आज यात्राएं हो सकती है। आज शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में पूर्णतः मन नहीं लग पाएगा। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते है।
कर्क :- किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते है। परिवार में आपका या किसी और का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखे अन्यथा किसी से विवाद उत्पन्न हो सकते है।
सिंह :- मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। परिवार का सुख भी उत्तम स्तर का प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। गलत संगति की ओर मन आकर्षित हो सकता है।
कन्या :- पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। आपके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। मिथ्या आरोप लग सकते है। धन से संबंधित दिक्कते आ सकती है।
तुला :- आप अपने किसी भी कार्य को अपनी इच्छा अनुसार करेंगे। घर में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। माता-पिता से अलगाव हो सकता है। गुस्से पर काबू नहीं रहेगा।
वृश्चिक :- किसी व्यक्ति के सहयोग और सहायता से लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी। पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
धनु :- आज के दिन आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। बड़ों का आदर करने में आगे रहेंगे। परिवार का सुख मिलेगा। गृहस्थ सुख में मधुरता बनी रहेगी।
मकर :- आज मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। कामकाज ठीक-ठाक रहेगा।
कुंभ :- घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। वाणी का प्रभाव दूसरों पर अच्छा बना रहेगा। मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा।
मीन :- आज परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन खर्च होगा। यात्रा करते समय किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित होने की संभावना रहेगी।
0 Response to "क्या कहती है आपकी राशि"
एक टिप्पणी भेजें