
आपका भविष्य
22 अगस्त 2017
आज का राशिफल
नन्द किशोर कौशल
ज्योतिष लेखक, ज्योतिष एवं वास्तु परामर्ष
मेष :- आज का दिन आपके लिये शुभ है। कामकाज में धन लाभ होगा। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा।
वृषभ :- परिश्रम के अनुसार शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्राएं होंगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर-परिवार मे किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। खर्चो की अधिकता रहेगी।
मिथुन :- घर में मेहमान आ सकते है। परिवार से मिलने वाले सुख एवं सहयोग में वृद्धि होगी। मित्र वर्ग का अच्छा साथ मिलेगा। किसी प्रकार का निवेश करने से पहले बड़ों से सलाह करे।
कर्क :- आज मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। आप समझदारी से अपने जीवन को सुखमय बनाने का प्रयास करेंगे। शिक्षा प्राप्ति में सफलता मिलेगी।
सिंह :- आज मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। परिवार का सुख भी उत्तम स्तर का प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नकद धन की कमी रहेगी।
कन्या :- आप धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी। आपके द्वारा यात्राएं होंगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
तुला :- कामकाज में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। मित्रों या परिवार के साथ यात्राएं हो सकती है। कामकाज मिला-जुला रहेगा। खर्चो की अधिकता बनी रहेगी।
वृश्चिक :- किसी व्यक्ति के सहयोग और सहायता से लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी। पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
धनु :- आज मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। कामकाज ठीक-ठाक रहेगा।
मकर :- घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। बेमतलब किसी से विरोध का सामना करना पड सकता है। क्रोध की मात्रा बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनवांछित परिणाम प्राप्त नही होंगे।
कुंभ :- बडों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। कामकाज में शुभ फलो की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही कष्टदायक सिद्ध होगी।
मीन :- कामकाज में परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तित्व बना रहेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर तनाव बनेगा।
0 Response to "आपका भविष्य"
एक टिप्पणी भेजें