
विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
अमेठी, संवाददाता।
चौकी क्षेत्र शाहगढ़ कोतवाली मुंशीगंज के बीरनई मजरे पलिया में दिनेश कश्यप पुत्र सूरज दीन के घर रात 10 बजे एक अजनबी महिला घर मे जाते दिखी तो घर वालो ने उसे पकड़ लिया। महिला के बार बार पूछने पर वो महिला अपना नाम व पता नही बतायी। विदित हो कि आजकल इस क्षेत्र में बच्चो के पकड़ने वाला गिरोह सक्रिय है। ऐसा लोग दबी जुबान से कह रहे है। जिसकी काफी चर्चा जोरों से है। महिला पकड़े जाने की बात सुन आस पास के गांव के लोग जमा हो गए। इस बीच ग्रामीणों ने महिला को मारा पीटा। पुलिस को सूचित किये जाने महिला कांस्टेबल की बात न होने की कह कर अपना पीछा छुड़ाया, फिर सुबह ग्रामीणों ने महिला को ले जाकर चौकी पुलिस के हवाले किया। महिला के पास से नई साड़ी, पेटी कोट, ब्रश, पेस्ट, तेल,पायल, साबुन व 662 नकद नए नोटो में मिला, महिला को पकड़े जाने व पुलिस की कार्य शैली को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
0 Response to "विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले"
एक टिप्पणी भेजें