-->
देवघर अर्थात देवों का घर

देवघर अर्थात देवों का घर

विशेष कवरेज

देवघर अर्थात देवों का घर

देवघर स्थित पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग के जलाभिषेक से शिव और शक्ति दोनों की पूजा-अर्चना के पूण्य की प्राप्ति होती है।यही एक मात्र द्वादश ज्योतिर्लिंग हैं जहाँ शिव और शक्ति एक साथ विराजमान हैं।
देवाधिदेव महादेव की धरती देवघर पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध तो है ही आदि शक्ति माता सती का हृदय यहां गिरने से देश के 52 शक्तिपीठों में एक शक्तिपीठ के रुप में भी इस पवित्र स्थल की मान्यता है।यही कारण है कि यहाँ शिव से पहले शक्ति की पूजा होती है।इस धाम की इस ख़ास विशेषता के कारण बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के साथ श्रद्धालुओं को शक्ति पूजा के पूण्य की भी प्राप्ति साथ-साथ होती है।
इसी विशेषता  के कारण बैद्यनाथधाम की गिनती पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ एक विशिष्ट शक्तिपीठ के रुप में भी की जाती है।देश के सभी द्वादश ज्योतिर्लिंग में सिर्फ बैद्यनाथधाम ही ऐसा तीर्थ स्थल है जहां शिव और शक्ति एक साथ विराजमान है।यही कारण है कि यहाँ जलाभिषेक से दोनो ही तीर्थ स्थलों के दर्शन आराधना और पूजा का एक साथ लाभ यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को मिलता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

0 Response to "देवघर अर्थात देवों का घर "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4