
आज का भविष्यफल
23 अगस्त 2017
आज का राशिफल
नन्द किशोर कौशल
ज्योतिष लेखक, ज्योतिष एवं वास्तु परामर्ष
मेष :- आज आपको कामकाज में जोश और चुस्ती-फूर्ति देखने को मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मित्रों तथा भाई-बंधुओं के साथ घूमने का प्लान बन सकते हो।
वृषभ :- पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। शरीर में आलस्य बना रहेगा। किसी से बेवजह का विवाद परेशानी का कारण बन सकता है। गृहस्थ सुख में कमी बनी रहेगी।
मिथुन :- शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। यात्राएं हो सकती है। आपको या परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते आने की संभावना है।
कर्क :- घर में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिल सकती है। परिवार के लोगों और परिचितों से किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। किसी प्रकार का निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह लें।
सिंह :- आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।
कन्या :- आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कामकाज सामान्य बना रहेगा।
तुला :- मित्र आपकी कठिन परिस्थिती में सहायता करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा प्राप्त होगा। किसी से बेवजह विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। खर्चे पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक :- आज पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। आपके यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। भाई-बंधुओं से अनबन हो सकती है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। काम काज में आशा अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। क्रोध पर नियेत्रण रखें।
धनु :- कामकाज मिलाजुला रहेगा। आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते आ सकती है या किसी से विवाद हो सकता है। धन का दुरूपयोग परेशानी उत्पन्न कर सकता है।
मकर :- कामकाज में लाभ होगा। खर्च अधिक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
कुंभ :- आपको यात्राओं के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ दिनों के लिए घर-परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। परिश्रम के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होगी। आपको नज़ला-जुकाम संबंधी विकार हो सकते है। परिवार मे किसी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण मन परेशान रहेगा।
मीन :- आप घर के बड़े लोगों का आदर-सत्कार करेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में षामिल होंगे। मित्रों से अनबन मानसिक तनाव उत्पन्न करेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
0 Response to "आज का भविष्यफल"
एक टिप्पणी भेजें