-->
मीडिया की खबर का एक बार फिर हुआ बड़ा असर, खबर दिखाए जाने के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज,लेकिन अब तक इम मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

मीडिया की खबर का एक बार फिर हुआ बड़ा असर, खबर दिखाए जाने के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज,लेकिन अब तक इम मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

मीडिया की खबर का एक बार फिर हुआ बड़ा असर, खबर दिखाए जाने के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज,लेकिन अब तक इम मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

फरीदाबाद, संवाददाता, विक्रम भारद्वाज

मीडिया की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। फरीदाबाद की इंदिरा कॉलोनी में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। वही पुलिस इस मामले FIR दर्ज करने की देरी के पीछे पीड़ित के होश में ना रहने की दलील दे रही है और पुलिस अब पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस मामला में धाराएं ईजाद कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ़्तार करने की बात कह रही है। कल ही मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था।
मीडिया में  4 दिन पहले फरीदाबाद की इंदिरा कॉलोनी में झगड़े का बीच बचाव करने के चलते  बाद दर्जनों बदमाशों ने इंदिरा कॉलोनी निवासी अरविंद यादव के घर में घुस कर उस पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में पीड़ित अरविंद यादव को 37 टांके आए थे जिससे उसकी जान  उसकी जान पर भी जा सकती थी। घटना के 3 दिन बाद भी पुलिस ने इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की थी। लेकिन जब मीडिया द्वारा इस खबर को प्रमुखता से दिखाई जाने के बाद पुलिस ने तुरंत बदमाशों के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 452 तथा 506 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे सेक्टर 7 चौकी इंचार्ज की माने तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उनकी माने तो घटना के समय पीड़ित अरविंद होश में नहीं था जिससे उसके बयान नहीं हो सके थे लेकिन उसके बयान लेने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। वही चौकी इंचार्ज अब पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस मामला में धाराएं ईजाद कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ़्तार करने की बात कह रहे है।  पुलिस की माने तो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। लेकिन हमलावर फरार चल रहे हैं जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

0 Response to "मीडिया की खबर का एक बार फिर हुआ बड़ा असर, खबर दिखाए जाने के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज,लेकिन अब तक इम मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4