
झारखंड में भूख से मरने वाले का सिलसिला नहीं रूक रहा
झारखंड में भूख से मरने वाले का सिलसिला नहीं रूक रहा
देवघर, संवाददाता:-
झारखंड में भूख से मौत का सिलसिला नहीं रूक रहा है। पहले सिमडेगा, फिर झरिया और अब देवघर में भूख से एक 60 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति की मौत ने सरकारी योजनाओं और कर्मियों की संवेदनहीनता की पोल खोल कर रख दी है।
सरकार दावा कर रही है कि राज्य का विकास हो रहा है, मगर भूखे को भोजन नहीं मिल रहा है। अगर सरकारी नुमाइंदे जिम्मेवारी पूर्वक व संवेदनशीलता से अपना फर्ज निभाते तो रूपलाल मरांडी भूख से उत्पन्न बीमारी से नहीं मरता।
देवघर के मोहनपुर प्रखंड के ठडियारा पंचायत के भगवानपुर गांव में रूपलाल मरांडी नाम के 60 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति की भूख से हुई मौत हो गयी है। दो महीने से उसके परिवार को डीलर राशन नहीं दे रहा था। सुबह के तीन बजे उसकी मौत हुई है, अभी तक प्रशासन के लोग नहीं पहुंचे हैं।
0 Response to "झारखंड में भूख से मरने वाले का सिलसिला नहीं रूक रहा"
एक टिप्पणी भेजें