-->
जेएमएम जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया समाहरणालय के समक्ष विराट प्रदर्शन

जेएमएम जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया समाहरणालय के समक्ष विराट प्रदर्शन

पाकुड़, संवाददाता।

जेएमएम जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया समाहरणालय के समक्ष विराट प्रदर्शन

झामुमो केंद्रीय कमिटी के निर्देशनुशार पाकुड़ पुराना समाहरणालय के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से विराट प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव ने किया, श्री यादव ने कहा कि गरीब-हितैसी का मुखोटा पहन कर केंद्र सरकार व राज्य सरकार लगातार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थ पर वर्ष 2014-15 में 1.991 लाख करोड़, 2015-16 में 2.26 लाख करोड़ तथा 2016-17 में 2.67 लाख करोड़ रुपये का देश के युवतियों, युवकों, मजदूरों एवं किसानों से कर के रूप में वसूले है।
जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव ने कहा कि राज्य के मेहनत करने वाले लोगो से हर वर्ष 25 सौ करोड़ रुपये लूट कर झारखंड मोमेंटम जैसे महंगे आयोजनों पर खर्च किया जा रहा है राज्य के मुख्यमंत्री एवं वरीय नोकरशाह बिना किसी लाभ के विदेशो का सैर-सपाटा कर रहे है। इस तरह के योजनाओं एवं यात्राओं पर राज्य लगभग 1 हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा मांग करती है कि ----

1) राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर लग रहे करों में अविलम्ब 50 प्रतिशत की कमी लाये इससे राज्य में पेट्रोल- डीजल काफी कम रुपये  प्रति लीटर सस्ती हो जाएगी।
2) किसानों द्वारा क्रय किये जा रहे डीजल पर सरकार विशेष छूट की घोषणा कर इससे राज्य के लगभग 26 लाख किसानों को राहत मिलेगी।
3) सरकार महंगे आयोजनों एवं विदेश यात्रा पर फिजूलखर्ची अविलम्ब बन्द करे।
4) अगर हमारी मांगे पूरी नही हुई तो झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता के सहयोग से सड़क पर उतरेगी तथा बाजार बन्द बुलाने पर बाध्य होगा।
मौके पर पूर्व विधायक सुफल मरांडी, झामुमो जिला सचिव समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, नगर सांसद प्रतिनिधि ए0 गांगुली, जिला प्रवक्ता शाहिद इक़बाल, प्रखंड अध्यक्ष मैनुल हक, इशहाक अंसारी, मोतीलाल हांसदा, संयुक्त सचिव शाहीन परवेज, कोषाध्यक्ष पप्पू गंगवानी, उपाध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख,नजरुल हक, भगवती गुप्ता, कौसर आलम, पंचलाल यादव, रफ़ीक अहमद, निर्मल भगत, अबुल हुसैन, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मो0 महाफिजुर रहमान, महिला जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, रेहान फारूकी, सुशीला मुर्मू, चरण मुर्मू, कलाम शेख,शरीफ शेख एवं यूसुफ खान सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "जेएमएम जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया समाहरणालय के समक्ष विराट प्रदर्शन "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4