-->
झारखंड में फिर हुई नाबालिक बच्ची की रेप कर हत्या, प्रसाशन मौन

झारखंड में फिर हुई नाबालिक बच्ची की रेप कर हत्या, प्रसाशन मौन

झारखंड में फिर हुई नाबालिक बच्ची की रेप कर हत्या, प्रसाशन मौन

गुमला (झारखंड), संवाददाता। 

  रायडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 17 वर्षीय लड़की कुशल की लाश तालाब से मिली। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतका की मां के अनुसार उसे एक लड़का अक्सर फोन कर तंग करता था। घटना से पहले भी उसने फोन कर लड़की को अपने पास बुलाया था। इस बात की जानकारी लड़की ने घर से निकलने से पहले एक कागज में लिखकर दी थी। वहीं चेहरे पर धारदार हथियार के जख्म के निशान भी मिले है। तालाब से कुशल का शव जैसे ही बाहर निकाला गया तो परिजनों ने देखा कि उसकी गर्दन में एक रस्सी बंधी हुई है। चेहरे पर धारदार हथियार के जख्म के निशान हैं। शरीर के कपड़े का कई हिस्सा खुला हुआ था। इस संबंध में एसडीपीओ भूपेंद्र राउत ने बताया कि लड़की का शव तालाब से बरामद किया गया है। उसकी हत्या की गई है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद हो सकती है।

क्या है मामला ?:-

बांसडीह गांव स्थित घर में कुशल अपने परिवार के साथ थी। शुक्रवार को उसके भाई को देखने के लिए रघुनाथपुर से मेहमान आने वाले थे।
परिवार के सभी सदस्य इसकी तैयारी में जुटे थे। गुरुवार की रात के करीब साढ़े दस बजे कुशल के मोबाइल पर कॉल आया। इसके बाद कुशल घर से चली गई। लेकिन देर रात तक नहीं लौटी। उसके घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे और उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम गांव के कुछ चरवाहों ने चापापोखर तालाब में लड़की का शव देख कुशल के परिवार वालों को जानकारी दी।
परिवार के लोग तालाब के पास पहुंचे, तो शव की पहचान कुशल के रूप में की गई। सूचना मिलते ही रायडीह पुलिस ने चौकीदार श्याम सिंह, रंजीत उरांव, बिरसा उरांव सदानंद को घटनास्थल भेजकर शव मंगवाया।

फोन कर हमेशा तंग करता था अमित लोहरा:-

मृतक की मां उर्मिला लकड़ा ने बताया कि कुशल को लुरू गांव का अमित लोहरा नामक युवक अक्सर फोन कर तंग करता था। घटना से पहले भी अमित ही उसे फोन कर अपने पास बुलाया था। इस बात की जानकारी कुशल ने घर से निकलने से पहले एक पर्चे में लिखकर दी थी। पर्चे में कुशल ने लिखा है कि अमित ने उससे कुछ रुपए लिए हैं। परिजनों ने बताया कि शव के साथ चौकीदार पर्चा अपने साथ ले गया है।

0 Response to "झारखंड में फिर हुई नाबालिक बच्ची की रेप कर हत्या, प्रसाशन मौन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4