-->
झारखंड सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट आधी करे नही तो उग्र आंदोलन :- श्याम यादव

झारखंड सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट आधी करे नही तो उग्र आंदोलन :- श्याम यादव

झारखंड सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट आधी करे नही तो उग्र आंदोलन :- श्याम यादव

पाकुड़, संवाददाता 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव के नेतृत्व में पाकुड़ शहर के रविन्द्र चौक पर ठेला, रिक्सा, बैल गाड़ी के साथ झामुमो कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन करने के बाद चार सूत्री मांगपत्र महामहिम राज्यपाल द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार देव को सौपा गया। जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव ने कहा कि आज देश के बाज़ारो में पेट्रोल 70 से 80 रुपये तथा डीजल 60 से 70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट के बावजूद आम जनों को मिलने वाली पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है ऐसा भारत सरकार तथा राज्य सरकारो  द्वारा तेल पर लगाये जाने वाले करों में लगातार वृद्धि के कारण देश एवं राज्य बहुत पीछे चले गए है।
एक आकलन के अनुसार की तिथि में 1 लीटर पेट्रोल की लागत लगभग 31 से 33 रुपये के आसपास है, लेकिन बाज़ारो में इसकी बिक्री 70 से 80 रुपये प्रति लीटर हो रही है। झामुमो जिला सचिव समद अली व  जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने संयुक्त रूप से कहा कि लगातार तीन साल की अवधि में लगातार 6 लाख करोड़ की कर छूट देश के उधोगपतियों एवं व्यपारियो को केंद्र सरकार ने दिये है और हर गरीबो व किसानों की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री का असली चेहरा इन आंकड़ो से साफ होती है।
राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर लग रहे करों में अविलंब 50 प्रतिशत कमी लाये इससे राज्य में पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर कुछ सस्ते हो जायेगे। महंगे आयोजनों एवं विदेश यात्रा पर फिजूलखर्ची सरकार अविलम्ब बैंड करे।
विदेश यात्रा पर हुए खर्च पर राज्य सरकार अविलंब श्वेत पत्र जारी करें।
अगर 30 अक्टूबर तक सरकार करवाई नही करती है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी सड़को पर उतर कर उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगा एवं झामुमो इस प्रदर्शन रैली के माध्यम से उपरोक्त मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध व्यक्त करती है। मौके पर जिला प्रवक्ता शाहिद इक़बाल, संयुक्त सचिव शाहीन परवेज, कोषाध्यक्ष पप्पू गंगवानी, , संगठन सचिव महमूद आलम, जिला युवा सचिव उमर फारूक, नगर सांसद प्रतिनिधि ए0 गांगुली, प्रखंड अध्यक्ष मैनुल हक, इशहाक अंसारी, मोतीलाल हांसदा, प्रखंड युवा अध्यक्ष महाफिजुर रहमान, अब्दुल उदूद, मुस्लेउद्दीन शेख, कौसर आलम , रेहान फारूक, बबलू शेख, फुरकान आलम, राजू हुसैन, मुस्लेउद्दीन अंसारी, तालीम अंसारी, विकास रविदास, ज़ाकिर हुसैन, अकबर अंसारी, राफिके अहमद आदि झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "झारखंड सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट आधी करे नही तो उग्र आंदोलन :- श्याम यादव"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4