
आज का राशिफल
12 November 2017
नन्द किशोर कौशल
ज्योतिष लेखक, ज्योतिष एवं वास्तु परामर्ष
आज का राशिफल
मेष- आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज मिला-जुला रहेगा। धार्मिक कार्य की ओर मन आकर्षित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चो पर नियंत्रण रखें।
वृष- आज कामकाज की तरफ से कोई दिक्कते नहीं आएंगी। वाणी का प्रभाव भी अच्छा बना रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गो का सुख और सहायता मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कते आ सकती है।
मिथुन- आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। मन में नया जोश देखने को मिलेगा। परिवार में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शरीर में आलस्य बना रहेगा। संगति खराब न होने दे।
कर्क- कामकाज में लाभ होगा। नवीन लोगों से मित्रता होगी। रूपए-पैसों को लेकर घर में किसी से अनबन होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सिंह- आज के दिन आपको भाग्य का अधिक साथ प्राप्त नहीं होगा, पढ़ाई-लिखाई में मन नही लग पाएगा। आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। संगति का विषेश ध्यान रखें।
कन्या- आज के दिन आपके स्वभाव में जिद्दीपन देखने को मिलेगा। मित्रों से भी नही बनेगी। कामकाज में बदलाव की सोच सकते है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर मिलेंगे ।
तुला- आज मन में जोश एवं चुस्ती बनी रहेगी। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। किसी से मतभेद हो सकते है। स्वास्थ्य तथा वाहन के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक- कामकाज मे बरकत होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। शिक्षा -प्रतियोगिता के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। धन खर्च होगा। यात्राएं हो सकती है।
धनु- आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको बरकत होगी। आप अपनी इच्छा के अनुरूप कार्य करने वाले होंगे। घर में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकता है। क्रोध से बचें।
मकर- आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है, जिसके कारण मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। लोगों से मेलमिलाप बढेगा। किसी तरह के मिथ्या आरोप लगने के कारण मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते है।
कुंभ- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में धनलाभ होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। परिवार में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते आ सकती है। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
मीन- आज अपने ही प्रियजनों से किसी न किसी बात पर मतभेद भी होने की संभावना है। आपके द्वारा दूसरों के साथ मिलकर किए गए कामों में आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। धन के खर्चे बढ़ सकते है। मित्रों से या सहकर्मियों से अनबन हो सकती है।
0 Response to "आज का राशिफल"
एक टिप्पणी भेजें