
झालसा के सौजन्य से निशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित
झालसा के सौजन्य से निशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित
सौ दिनो का जागरुकता अभियान
गरीब असहाय लोगों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायताः चंद्रा
नावाडीह। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गुरुवार को नावाडीह प्रखंड के आहरडीह पंचायत सचिवालय में निःशुल्क विधिक सहायता जागरूकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। अनुमंडल व्यवहार न्यायालय बेरमो मुख्यालय तेनुघाट के न्यायिक दंडाधिकारी सह टीम हेड श्री एस के चंद्रा ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बोकारो जिला के अन्य प्रखंडो की तरह नावाडीह प्रखंड मे भी एक सौ दिन तक चलने वाले निःशुल्क विधिक सहायता जागरूकता अभियान आज आहरडीह गाँव से शुरु किया जा रहा है।प्रखंड के हर गाँव में इस तरह का शिविर आयोजित किया जायगा और लोगों को जागरूक किया जायगा कि जो व्यक्ति , महिला या पुरुष गरीब और असहाय होंगे,किसी मामले में जेल में हों या मुकदमे से परेशान हों महिलाओं व बच्चो पर अत्याचार हो रहा हो ,तो ऐसे लोगों को प्राधिकार की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता दी जायगी।उन्हे सरकारी खर्च पर वकील, कोर्ट फीस के लिए खर्च, अभिलेख तैयार करने का खर्च,गवाहों को आने जाने का खर्च, मुकदमें से संबंधित अन्य
जरूरी खर्च आदि सेवाएं प्रदान की जाएगी।
Baca Juga
शिविर के अंत मे गाँव का भ्रमण कर लोगो की समस्या को सुनकर समाधान हेतु आवश्यक सलाह भी दिये गये।
0 Response to "झालसा के सौजन्य से निशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें