-->
झालसा के सौजन्य से निशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित

झालसा के सौजन्य से निशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित

झालसा के सौजन्य से निशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित

सौ दिनो का जागरुकता अभियान
आहरडीह से शुरु

गरीब असहाय लोगों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायताः  चंद्रा

नावाडीह। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गुरुवार को नावाडीह प्रखंड के आहरडीह पंचायत सचिवालय में निःशुल्क विधिक सहायता जागरूकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया।  अनुमंडल व्यवहार न्यायालय बेरमो मुख्यालय तेनुघाट के न्यायिक दंडाधिकारी सह टीम हेड श्री एस के चंद्रा ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से  बोकारो जिला के अन्य प्रखंडो की तरह नावाडीह प्रखंड मे भी  एक सौ दिन तक चलने वाले निःशुल्क विधिक सहायता जागरूकता अभियान आज आहरडीह गाँव से  शुरु किया जा रहा है।प्रखंड के हर गाँव में इस तरह का शिविर आयोजित किया जायगा और लोगों को जागरूक किया  जायगा कि जो व्यक्ति , महिला  या पुरुष गरीब और असहाय होंगे,किसी मामले में जेल में हों या मुकदमे से परेशान हों महिलाओं व बच्चो पर अत्याचार हो रहा हो ,तो ऐसे लोगों को  प्राधिकार की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता दी जायगी।उन्हे सरकारी खर्च पर वकील, कोर्ट फीस के लिए खर्च, अभिलेख तैयार करने  का खर्च,गवाहों को आने जाने का खर्च, मुकदमें से संबंधित अन्य
जरूरी खर्च आदि सेवाएं प्रदान की जाएगी।
इस मौके पर अंचलाधिकारी सी पी दास,अधिवक्ता सीएस प्रसाद सिंह, रमेंद्र कुमार सिंहा,सुनिल कुमार, उप प्रमुख विश्वनाथ महतो ,मुखिया सुरेश कुमार महतो, ग्राम प्रधान महेन्द्र प्रसाद, शिव शंकर प्रजापति, पारा लीगल वालेंटियर सोनाराम हेम्ब्रम, प्रदीप कुमार,अशरफ अंसारी, मुमताज अली, ईशाक अंसारी,सहदेव तूरी, गोबिंद तूरी, भागीरथ महतो , मारुफ अंसारी , लालचंद महतो आदि गण मान्य लोग मौजूद थे।
शिविर के अंत मे गाँव का भ्रमण कर लोगो की समस्या को सुनकर समाधान हेतु आवश्यक सलाह भी दिये गये।

0 Response to "झालसा के सौजन्य से निशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4